आज नहीं तो कल फर्स्ट फेज के लिए भाजपा उम्मीदवारों की आ जाएगी लिस्ट, हिमंता ने…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

List of BJP candidates will come for the first phase: शुक्रवार को NDA गठबंधन के दलों में सीट शेयरिंग (Seat sharing) की घोषणा हो गई।

अब भाजपा के हिस्से में आई 68 सीटों में लगभग आधा दर्जन पर माथापच्ची जारी है। केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में इन नामों में कुछ चेंज किया जा सकता है।

इस बीच मीडिया से बात करते हुए चुनाव सहप्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि अंतिम रूप से उम्मीदवारों के नाम पर विचार हो चुका है। शनिवार या रविवार तक पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है।

हटिया और रांची सीट पर माथापच्ची जारी

मिल रही जानकारी के अनुसार, कांके विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चयन को सुलझा लिया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने Kamlesh ram का नाम तय किया था।

लेकिन, पार्टी ने अब एक पूर्व विधायक को ही यहां मौका देने का फैसला लिया है। हटिया और रांची सीट पर माथापच्ची जारी है। आलाकमान के फैसले से रांची विधायक CP Singh को अवगत कराया गया है। मतलब साफ है कि इस बार यहां से सीपी सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Share This Article