कांटाटोली फ्लाईओवर पर दो हाई स्पीड वाहनों में टक्कर, दो गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Accident on Kantatoli Flyover : सोमवार की रात में राजधानी Ranchi के कांटाटोली फ्लाईओवर पर तेज हाई स्पीड वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है।

एक मार्ग पर दोनों तरफ से आवागमन

बताया जा रहा है कि Kantatoli Flyover के एक मार्ग को निर्माण कंपनी ने बंद कर दिया है, क्योंकि उस मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। एक ही मार्ग पर गाड़ियों का आवागमन दोनों तरफ से हो रहा है।

इसी बीच सोमवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चुटिया की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से स्विफ्ट कार भी तेज रफ्तार में आ रही थी।

स्कार्पियो चालक ने अनियंत्रित होकर सीधे कार में सामने से धक्का मार दिया। कार डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आमने-सामने की सीट पर बैठा व्यक्ति घायल हो गया। कार चालक को भी चोट आई है।

दोनों वाहन जप्त

घटना की जानकारी मिलने के बाद SI भीम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घायलों को आनन फानन में सदर अस्पताल भेजा गया वहीं दोनों गाड़ियों को जप्त कर लिया गया है।

कोकर की तरफ से स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफ्तार से फ्लावर से बहु बाजार की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से स्विफ्ट डिजायर चुटिया की ओर से फ्लाईओवर मार्ग में आ रही थी।

Share This Article