चार पिस्टल, एक देशी कट्टा और 82 राउंड गोली के साथ रांची के दो अपराधी गिरफ्तार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Two Criminals Arrested from Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले Lohardaga Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिस्टल, एक देशी कट्टा और 82 राउंड गोली के साथ रांची के दो अपराधियों को गिरफ्तार (Criminals Arrested from Ranchi) किया है। गिरफ्तार अपराधियों में कुंदन गोप उर्फ लंगड़ा और चिरंजीवी कृष्णा शामिल है।

पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है कुंदन गोप का

एसपी हारिश बिन जमा (SP Harish Bin Jama) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उक्त कार्रवाई की। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई रोड पर हथियार की खेप लेकर जा रहा है।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी में कुंदन गोप का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

Share This Article