रांची में गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी घोषणा! सहारा के छोटे-बड़े सभी निवेशकों की पाई-पाई होगी वापस….

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Manifesto : झारखंड Assembly Election के मद्देनजर गृह मंत्री Amit Shah ने आज रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित कार्यक्रम में BJP का संकल्प पत्र जारी किया।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ी घोषणा की। दरअसल अमित शाह ने कहा है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने पर सहारा (Sahara) के सभी वैध निवेशकों की पाई-पाई हम वापस कराएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाएगी।

संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह झारखंड की हेमंत सरकार पर खूब बरसें। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं लौटा पाई लेकिन अगर झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो हम सभी निवेशकों को उनकी पाई-पाई वापस दिलाएंगे।

Share This Article