सांसद निशिकांत दुबे ने ED अधिकारियों के खिलाफ साजिश का लगाया आरोप, रांची SSP और देवघर SP पर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nishikant Dubey Allegation : BJP सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ साजिश का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर कहा कि, Ranchi के SSP और देवघर के SP ने ED के अधिकारियों को फँसाने की साजिश रची है।

दुबे ने आरोप लगाया कि देवघर के SP ने अवैध तरीके से वकील सुजीत कुमार को पुलिस लाइन में तीन दिन तक रखा, ताकि ED के अधिकारियों को किसी षड्यंत्र में फंसाया जा सके।

उन्होंने रांची के पुलिस अधीक्षक को मुख्य साजिशकर्ता बताया और कहा कि यह सभी गतिविधियाँ चुनाव को प्रभावित करने की योजना का हिस्सा हैं।

Share This Article