HomeझारखंडPM मोदी के रांची आगमन पर छऊ नृत्य और पुष्पवर्षा से भव्य...

PM मोदी के रांची आगमन पर छऊ नृत्य और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत की तैयारी, संजय सेठ ने पदयात्रा कर लोगों से की ये अपील

Published on

spot_img

PM Modi’s Arrival in Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कल यानी रविवार को राजधानी रांची में रोड शो करेंगे।

वहीं आज शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने रातू रोड के OTC मैदान से न्यू मार्केट चौक तक पदयात्रा की और लोगों से प्रधानमंत्री का जोरदार और भव्य स्वागत करने की अपील की।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के पहले प्रधानमंत्री 10 नवंबर को रांची में भव्य रोड शो करेंगे।

शाम 4 बजे से यह रोड शो OTC ग्राउंड से शुरू होगा और पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट (रातू रोड) चौक पर समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत में रांची के आसपास के क्षेत्रों से 20 हजार से अधिक बाइक सवार रांची आएंगे। रांची से बाहर से आनेवाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और ITI के समीप की गयी है।

छऊ नृत्य के माध्यम से होगा स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत पारंपरिक छऊ नृत्य (Chhau Dance) के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही, 501 ब्राह्मणों द्वारा शंखध्वनि की जाएगी, जो उनके विजय संकल्प को आशीर्वाद देने का प्रतीक है।

रातू रोड के विभिन्न स्थानों पर ढोल, ताशा और अन्य परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ-साथ भजन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सिख समाज भी विशेष रूप से प्रधानमंत्री के स्वागत में भाग ले रहा है।

प्रधानमंत्री के आगमन पर होगी पुष्पवर्षा

इसके अतिरिक्त, महिलाओं द्वारा रंगोली बनाई जा रही है और प्रधानमंत्री के आगमन पर पुष्पवर्षा की भी योजना बनाई गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों को सजाकर और स्वागत समारोह में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

इस पदयात्रा में सुबेश पांडे, ओमप्रकाश पांडे, सत्यनारायण सिंह, संजय जयसवाल, हरेंद्र सिंह और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...