Homeझारखंडचतरा में बूथ संख्या 201 पर मतदान का बहिष्कार, 4 बजे तक...

चतरा में बूथ संख्या 201 पर मतदान का बहिष्कार, 4 बजे तक नहीं हुआ मतदान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Boycott of Voting at Booth number 201 in Chatra : चतरा विधानसभा (Chatra Assembly) क्षेत्र के प्रतापपुर प्रखंड के नवरतनपुर के बूथ संख्या 201 पर मतदाताओं ने इस बार वोट बहिष्कार किया है।

जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद शाम 4:00 बजे तक एक भी मतदाता यहां मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा। यहां वोट बहिष्कार (Vote Boycott) की चेतावनी ग्रामीणों ने पूर्व में ही दी थी।

निर्धारित अवधि तक कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद आज मतदान के लिए कोई भी मतदाता बूथ तक नहीं पहुंचे। अहले सुबह ही मतदान कर्मी यहां पहुंच गए थे। सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।

इंसाफ की मांग को लेकर लोगों ने आंदोलन किया

शाम 4:00 बजे तक मतदाताओं की राह मतदान कर्मी देखते रहे लेकिन कोई भी यहां वोट देने के लिए नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में गांव के एक युवक रंजीत यादव की हत्या हो गई थी।

हत्यारों की गिरफ्तारी और परिजनों को इंसाफ की मांग को लेकर लोगों ने आंदोलन किया था। प्रखंड और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें कई आश्वासन मिले लेकिन अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण गांव वालों ने वोट बहिष्कार (Vote Boycott) कर दिया।

सूचना मिलने के बाद प्रतापपुर BDO अभिषेक पांडे, CO विनोद टुडू, थाना प्रभारी कासिम अंसारी सहित अन्य यहां पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण इनकी बातों को अनसुना कर दिया। बूथ संख्या 201 पर 913 मतदाता हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...