HomeखेलIPL 2025 : मेगा ऑक्शन में झारखंड के चार खिलाड़ियों पर लगी...

IPL 2025 : मेगा ऑक्शन में झारखंड के चार खिलाड़ियों पर लगी बोली, ईशान किशन बने सबसे महंगे, रांची के रॉबिन मिंज….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में IPL 2025 का मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) हुआ, जिसमें 574 खिलाड़ी शामिल हुए।

जिनमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इस मेगा ऑक्शन में झारखंड से खेलने वाले खिलाड़ियों पर भी बोली लगी है।

इस बार ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज IPL में अपना जलवा बिखरते नजर आयेंगे। बता दें कि इस बार IPL के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में झारखंड की तरफ से आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया था।

इसमें ईशान किशन, विराट सिंह, विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा और लेग स्पिनर रवि यादव शामिल थे। लेकिन आठ में से सिर्फ चार खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने बोली लगायी।

ईशान किशन

भारतीय टीम का बड़ा चेहरा, झारखंड रणजी टीम से खेलने वाले ईशान किशन (Ishaan Kishan) IPL  2025 में मुंबई इंडियंस में नजर आयेंगे।

नवादा के रहने वाले ईशान किशन को काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 11।25 करोड़ में खरीदा है। ईशान किशन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

रॉबिन मिंज

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले विकेटकीपर बैट्समैन रॉबिन मिंज (Wicketkeeper Batsman Robin Minz) इस बार IPL में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आयेंगे।

रॉबिन का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, जिसे आकाश अंबानी ने 65 लाख बोली लगाकर एमआई पलटन में शामिल किया है।

बता दें 2023 में रॉबिन मिंज को 3।6 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा था, लेकिन IPL शुरू होने के कुछ दिन पहले रांची में बाइक चलाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिस कारण वह आईपीएल में नहीं खेल पाये थे।

कुमार कुशाग्र

जमशेदपुर के रहने वाले कुमार कुशाग्र को इस बार गुजरात टाइटंस ने 65 लाख रुपये में खरीदा है।

उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। इससे पहले 2023 में कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7।2 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल का पिछला सीजन कुशाग्र के लिए अच्छा नहीं रहा था।

अनुकूल रॉय

झारखंड रणजी टीम से खेलने वाले मूल रूप से बिहार के अनुकूल रॉय IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते दिखेंगे। केकेआर ने 40 लाख की बोली लगाकर अनुकूल को खरीदा है। अनुकूल रॉय को पहली बार साल 2017 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा था।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...