झारखंड : ईसीएल मुग्मा एरिया के अभियंता अभिजीत दास को CBI ने घूस लेते किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : सीबीआई के डीएसपी बीके पाठक के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने ईसीएल मुग्मा एरिया अभियंता अभिजीत दास के कार्यालय में छापेमारी की गई।

तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार सिन्हा की शिकायत पर छापेमारी की गई। ठेकेदार प्रेम कुमार सिन्हा ने बताया कि एक ठेका देने के एवज में एरिया अभियंता अभिजीत दास ने 25000 (पच्चीस हजार रुपये) की मांग की थी।

इसकी शिकायत प्रेम कुमार सिन्हा ने सीबीआई को की।

शिकायत के आधार पर शनिवार को सीबीआई टीम द्वारा छापेमारी की गई, और एरिया अभियंता को 19 हजार 500 रूपये नगद रिस्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

इधर, सीबीआई टीम द्वारा ईसीएल मुगमा एरिया के महाप्रबंधक बीसी सिंह से भी पूछताछ की जा रही है।

Share This Article