Latest Newsझारखंडमजदूरी के लिए त्रिपुरा जा रहा था परिवार, इधर बदमाशों ने घर...

मजदूरी के लिए त्रिपुरा जा रहा था परिवार, इधर बदमाशों ने घर के बाहर खड़े ऑटो में लगा दी आग….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fire set on Auto : लोहरदगा (Lohardaga) जिले के किस्को थानांतर्गत खरकी पंचायत के डटमा छापर टोली में रहने वाले बिहारी उरांव के ऑटो (Auto) को रविवार की देर रात बदमाशों ने आग (Fire) के हवाले कर दिया।

इस आगजनी से भुक्तभोगी बिहारी उरांव को लाखों का नुकसान हुआ है।

मामले में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही आवेदन मिलेगा, कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

मजदूरी के लिए त्रिपुरा जा रहा था परिवार

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहारी उरांव का पूरा परिवार मजदूरी के लिए त्रिपुरा (Tripura) जाने की तैयारी में था।

वह और उसकी पत्नी रतियो उरांव एक दिन पहले ही त्रिपुरा के लिए रवाना हुए थे। घर पर उनका बड़ा बेटा कमलेश उरांव और छोटा बेटा अमलेश उरांव मौजूद थे।

भुक्तभोगी पर टूटा दुखों का पहाड़

भुक्तभोगी बिहारी उरांव ने फोन पर बताया कि ऑटो उनके रिश्तेदार सुखदेव उरांव (गांगुपारा निवासी) का है। उन्होंने यह ऑटो चलाने के लिए लिया था और इसकी देखभाल की जिम्मेदारी उनकी थी।

उन्होंने बताया, “इस घटना से मुझे काफी बड़ा नुकसान हुआ है। अब ऑटो की भरपाई करने में बड़ी समस्या होगी।”

इलाके में दहशत का माहौल 

इधर घटना के बाद से गांव वालों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं असामाजिक तत्वों की हरकत का नतीजा हो सकती हैं।

पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...