मंजीत यादव की हत्या के लिए टाइगर ग्रुप ने दी थी उत्तम यादव को सुपारी, शूटर गिरफ्तार

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder of Manjeet Yadav: हजारीबाग रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव के हत्या मामले (Manjeet Yadav Murder Case) में पुलिस ने शूटर कटप्पा यादव (Shooter Katappa Yadav) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

उसकी निशानदेही पर गोली चलानेवाले दो अन्य शूटरों की तलाश की जा रही है। इनमें चतरा निवासी उत्तम यादव और साइको टाइगर शामिल हैं। 29 अक्तूबर 2024 की सुबह करीब 8:00 बजे एक बाइक पर सवार तीन शूटरों ने मंजीत यादव को उनके घर के सामने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

नेपाल में रहकर बिहार झारखंड में चला रहा है गैंग 

इस संबंध में मृतक मंजीत यादव की पत्नी वार्ड पार्षद सुनीता देवी ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। वारदात के बाद बाइक से भाग रहे तीनों शूटरों की तस्वीर हजारीबाग बड़कागांव रोड स्थित एक संस्थान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी थी।

पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में आरोपी कटप्पा यादव की तस्वीर की पहचान की, जिसके बाद बड़ी बाजार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तम यादव सुपारी किलर है और बिहार पुलिस (Bihar Police) ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। वह नेपाल में रहकर बिहार, झारखंड में गैंग चला रहा है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि हजारीबाग रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की हत्या करने के लिए टाइगर ग्रुप ने उत्तम यादव को सुपारी दी थी।

Share This Article