Homeझारखंडरामगढ़ DTO ने अभियान चलाकर वसूला 4.43 लाख का जुर्माना

रामगढ़ DTO ने अभियान चलाकर वसूला 4.43 लाख का जुर्माना

Published on

spot_img

Ramgarh DTO Campaign: रामगढ़ जिले में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने और ओवरलोडिंग परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से DC Chandan Kumar के निर्देश पर शुक्रवार को DTO मनीषा वत्स के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान (Vehicle Checking Campaign) चलाया गया।

जांच के दौरान DTO मनीषा वत्स (Manisha Vats) के जरिये भारी मालवाहक वाहनों और अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस,ओवरलोडिंग के साथ साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई। इस दौरान कुल 40 से 42 बड़े वाहनों की जांच की गई। इसमें 14 वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए।

लगभग 443554 रुपये का जुर्माना लगाया गया

उन सभी 14 वाहनों के वाहन चालकों से नियम संगत जुर्माना की वसूली की गई। इसमे लगभग कुल 4 लाख 43 हजार 554 रुपया जुर्माना वसूल किया गया।

DTO ने बताया कि जांच के दौरान 14 बड़ी वाहनों का पेपर फ़ेल, फिटनेस, टैक्स फेल, ओवरलोड, ओवरहाइट एवं रिफ्लेक्टिव टेप नही लगा होने के कारण लगभग 443554 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जांच अभियान के दौरान DTO के जरिये जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की भी जांच की गई। इस दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग आदि की भी जांच की गई।

मौके पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील भी किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दें। साथ ही जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह वाहन चलाते समय सेफ्टी रूल का अनुपालन जरूर करें। DTO ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...