HomeभारतAI इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड मामले में ससुराल पक्ष का आया...

AI इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड मामले में ससुराल पक्ष का आया बयान, कहा…

Published on

spot_img

Atul Subhash Suicide : एक होनहार इंजीनियर (Engineer) का किसी भी परिस्थिति में अपनी ही जान का दुश्मन बनकर जिंदगी को समाप्त कर देना अत्यंत दुखद है। इससे भी महत्वपूर्ण सवाल यह है कि इसके पीछे के कारण क्या हैं।

बेंगलुरु (Bengaluru) में AI इंजीनियर Atul Subhash की खुदकुशी (Suicide) का मामला ने तूल पकड़ लिया है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

सुभाष की मौत के बाद उसका परिवार सदमे में हैं। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, अतुल सुभाष की मौत के बाद पहली बार उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया के परिवार की तरफ से बयान आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निकिता के परिवार ने घटना पर दुख जाहिर किया है। उनका कहना है कि हम दोषी नहीं हैं।

मौत पर जाहिर किया अफसोस 

एक मीडिया हाउस से बात करते हुए निकिता सिंघानिया के परिवार ने कहा कि हम अतुल की मौत के लिए जिम्मेदार नहीं है।

उन्होंने उसकी मौत पर अफसोस भी जाहिर किया। निकिता के परिवार ने कहा कि हमे भी अतुल की मौत का गहरा दुख है। इस बीच परिवार के लोगों ने कहा कि हम जल्द ही सबूतों के साथ सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उसके भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दे अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे। अतुल सुभाष ने खुदकुशी करने से पहले 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था।

दहेज कानूनों के तहत अतुल पर दर्ज था मामला

अतुल सुभाष ने अपने वीडियो और सुसाइड नोट में दावा किया है कि उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया ने उसपर कई तरह के झूठे मामले दर्ज कराये थे।

यह भी आरोप है कि निकिता सिंघानिया अपने बेटे से अतुल को मिलने नहीं देती है। निकिता ने अतुल से तीन करोड़ रुपये की मांग की थी।

अतुल को केस के सिलसिले में अक्सर कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते थे। इन सबसे तंग आकर और पत्नी के झूठे आरोपों से परेशान होकर अतुल सुभाष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह महत्वपूर्ण बात है कि अतुल ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, जज और सास के अतिरिक्त दो और लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...