ममता हुई कलंकित! अपने ही नवजात बच्चे को नदी में फेंक आई महिला और फिर…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Women Murder his Child : पूर्वी सिंहभूम जिले के दुरकु गांव से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक निर्दयी मां ने अपने नवजात बच्चे (Newborn Baby) को नदी में फेंककर उसकी जान ले ली।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने नवजात बच्चे को लेकर गांव के नदी में नहाने गई हुई थी। जहां से महिला अकेले ही वापस घर आई।

जब परिवार वालों ने महिला से बच्चों के बारे में सवाल किया तो महिला ने चुप्पी साध ली।

जिसके बाद महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जब आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने बच्चे को नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव (Deadbody) को बरामद कर लिया।

आरोपी महिला गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक संदीप भगत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। महिला ने बच्चे की हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

आरोपी महिला को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

इधर घटना के बाद से परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। महिला ने ऐसा क्यों किया, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।

Share This Article