मैकलुस्कीगंज झारखंड का सबसे सर्द इलाका, पारा पहुंचा 2 डिग्री, 20 दिसंबर तक ….

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) के कई जिलों में सोमवार को ठंड से मामूली राहत मिली, लेकिन वहीं दूसरी ओर मैकलुस्कीगंज (McCluskieganj) में कड़ाके की सर्दी पड़ी।

जिसके बाद मैकलुस्कीगंज राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुबह पांच बजे बॉबी गार्डन में मापे गए तापमान के अनुसार ओस की बूंदें खेतों में जम गईं। वहीं, कांके में भी न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया और हवा की गति 2.6 किमी प्रति घंटे रही।

क्या है शहरों का हाल?

रांची शहरी क्षेत्र में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में 15 दिसंबर की तुलना में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, जिससे ठंड के असर में हल्की कमी आई।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। गढ़वा में 5 डिग्री, रामगढ़ में 5.5, हजारीबाग में 6.6, डालटनगंज में 6.7 और नेतरहाट में 6.8 डिग्री दर्ज हुआ।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक, 20 दिसंबर तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने के बाद आसमान में आंशिक बादल रह सकते हैं।

Share This Article