खुशखबरी: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, नए साल से पहले महिलाओं को मिलेगा उपहार ….

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiyan Samman Yojna : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना (Maiyan Samman Yojna) को लेकर एक नया और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान की पांचवी किस्त की राशि 2500 रुपये 28 दिसंबर तक सभी लाभुक महिलाओं के खाते में हस्तांतरित कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री Hemant Soren खुद Ranchi से इस राशि को जारी करेंगे इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।

कल्याण विभाग को भेज दी गई है राशि

बताते चलें राज्यपाल Santosh Gangwar ने विधानसभा में पेश हुए द्वितीय अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

वहीं मंईयां सम्मान योजना की राशि कल्याण विभाग को भेज दी गई है।

बता दें विधानसभा चुनाव के बाद सदन में मंईयां सम्मान योजना और बिजली बिल माफी योजना को लेकर 11 हजार 697 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

Share This Article