Latest Newsभारतभूले नहीं है न भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का नाम,...

भूले नहीं है न भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का नाम, अब 7 माह की गर्भवती…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Seema Haider Pregnant : अपना प्यार पाने के लिए PubG गेम खेलते  बॉर्डर लांघकर भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) का नाम शायद ही कोई भूल सकता है। एक बार फिर वह चर्चा में हैं।

Pakistan के कराची से चार बच्चों संग भागकर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आई सीमा हैदर सात महीने की गर्भवती (Pregnant) है।

वह अपने प्रेमी सचिन मीना (Sachin Meena) के बच्चे की मां बनने वाली है। सीमा और सचिन ने एक Video बनाकर इसका खुलासा किया है।

सीमा ने एक प्रेग्नेंसी किट (Pregnancy Kit) से जांच करके भी कैमरे पर बताया कि इस बार उसके प्रेग्नेंट होने की खबर पक्की है। उसने बेबी बंप (Baby Bump) भी दिखाया है। सीमा के साथ ही सचिन भी बेहद खुश है।

‘पाकिस्तानी भाभी’ और ‘पाकिस्तान का जीजा’

सीमा हैदर को Social Media पर ‘पाकिस्तानी भाभी’ और सचिन मीना को ‘पाकिस्तान का जीजा’ कहकर भी लोग संबोधित करते हैं।

सचिन मीना कई बार इसको लेकर पाकिस्तानियों को चिढ़ाता दिखता है। अब सीमा के प्रेग्नेंट होने के बाद भी सचिन ने ऐसा ही किया।

सचिन ने सीमा के गर्भवती होने पर खुशी जाहिर करते हुए लोगों से अपील की कि उनके इस वीडियो को खूब शेयर किया जाए और इस बात को उनके ससुराल यानी पाकिस्तान तक पहुंचा दिया जाए।

हमें बहुत खुशी हो रही

सचिन ने वीडियो में कहा, ‘कुछ लोग उल्टा सीधा बोलते थे, उन्हें बोलना चाहता हूं कि देख लो आंखों के अंधों…। हमें बहुत खुशी हो रही है। दोस्तों एक दूसरे को वीडियो शेयर करना।

यह वीडियो तो खासतौर पर जितने लोगों को शेयर कर सकते हैं करिए। ताकि सब देखें और पहुंचे मेरे ससुराल तक भी, ताकि जलने चालू हो जाएं, जले या चाहे जो हो। अब तो हो चुका है, जो हो चुका है। खुशी मनाओ को बालक एकदम ठीक-ठाक हो।’

सचिन और सीमा हैदर के इस वीडियो से हैदर के पहले पति गुलाम हैदर का गुस्सा भड़कना तय है। गुलाम लंबे समय से अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की गुजारिश कर रहा है।

उसने एक भारतीय वकील के माध्यम से कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।

मामला अदालत में विचाराधीन

सीमा का कहना है कि वह हिंदू धर्म अपना चुकी है और सचिन मीना से शादी कर चुकी है। वह मरते दम तक अपने बच्चों के साथ भारत में ही रहने की बात कहती है।

हालांकि, अवैध तरीके से भारत में आई सीमा का मामला अदालत में विचाराधीन है। सीमा ने राष्ट्रपति से भारतीय नागरिकता देने की गुहार भी लगाई है।

सीमा हैदर पिछले साल मई में भारत में नेपाल के रास्ते दाखिल हुई थी। जुलाई में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने सचिन, सीमा और सचिन के पिता को गिरफ्तार कर लिया था।

तीनों इस समय जमानत पर हैं। सीमा और सचिन का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान पबजी गेम खेलते हुए दोनों की दोस्ती हुई। फिर उन्हें प्यार हो गया।

भारत आने से पहले सीमा ने एक बार नेपाल में सचिन के साथ कुछ दिन होटल में बिताए थे। सीमा के भारत में पकड़े जाने के बाद बहुत से लोग उसके जासूस होने की आशंका जताते रहे हैं।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...