रांची में बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पहले शराब पीने के लिए कहा फिर …

Newswrap
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में रहने वाली एक युवती ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस किया है। युवती ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके पिता Driver का काम करते हैं और औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री की गाड़ी चलाते हैं। विगत 6 जनवरी को उसकी मां जरूरी काम से जमशेदपुर गई थी। साथ में भाई-बहन भी गए थे। रात 10 बजे पिता घर पहुंचे और शराब की दुकान में चलने के लिए कहने लगे। उसने शराब की दुकान जाने से मना कर दिया।

इसके बाद पिता अकेले गए और शराब लेकर लौटे। घर में ही शराब पीने लगे। इस दौरान उन्होंने उससे भी शराब पीने के लिए कहा। ऐसा करने से मना करन पर गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर के बाद पिता ने उस पानी दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। युवती ने पुलिस से कहा कि सुबह जब नींद से जागी तो देखा कि पिता बगल में सो रहे हैं।

Share This Article