झारखंड के 6 अधिकारियों को मिला IAS में प्रमोशन, UPSC की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Non Civil Service Cadre: झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग (Non Civil Service Cadre) के 6 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया है।

यह प्रमोशन यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की अनुशंसा के बाद हुआ। UPSC ने इस सेवा के 21 अधिकारियों का इंटरव्यू लिया था, जिनमें से 6 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन के लिए उपयुक्त पाया गया।

चुने गए अधिकारियों में महिला एवं बाल विकास विभाग की कंचन सिंह, सीता पुष्पा, और प्रीति रानी (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी), ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता विजय कुमार सिन्हा, और श्रम एवं नियोजन विभाग के धनंजय कुमार सिंह एवं लाल राजेश प्रसाद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने UPSC की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। इसके बाद, राज्य के कार्मिक विभाग ने UPSC और भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय को इसकी जानकारी भेज दी है। अब भारत सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद इन अधिकारियों को IAS के रूप में नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

40 से अधिक पद है खाली

बताते चलें झारखंड में IAS के कुल 224 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से लगभग 40 पद वर्तमान में रिक्त हैं। इन रिक्तियों के कारण कई विभागों में अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार संभालना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने इन रिक्तियों को भरने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।

Share This Article