Latest Newsझारखंडलोहरदगा के कुडू बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग, निशाना चूका और...

लोहरदगा के कुडू बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग, निशाना चूका और हमलावर के साथी को लगी गोली…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 Firing at Kudu Bus Stand: लोहरदगा जिले के कुडू बस स्टैंड पर आज सुबह करीब 9 बजे दिनदहाड़े गोलीबारी (Firing) की घटना हुई जिसने इलाके में सनसनी फैल गई।

बस स्टैंड के ठेकेदार संतु पासवान (Santu Paswan) को निशाना बनाकर दो हमलावरों ने फायरिंग की। लेकिन हमलावरों का निशाना चूक गया और गोली हमलावर के साथी के ही सिर में जा लगी।

हमलावरों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के टाटी गांव निवासी इनामुल अंसारी उर्फ मंगरा और रांची निवासी अपराधी सुभाष जायसवाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पहली गोली सुभाष जायसवाल ने चलाई थी, जो संतु पासवान के मोबाइल पर जाकर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। दूसरी गोली इनामुल ने चलाई, लेकिन वह गलती से सुभाष जायसवाल को ही लग गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इनामुल अंसारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुभाष जायसवाल को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पारिवारिक दुश्मनी का मामला

यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा बताया जा रहा है। संतु पासवान के बड़े भाई मंगलू पासवान की पिछले साल फरवरी में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

इस हत्याकांड (Massacre) के आरोपियों को हाल ही में जमानत मिली है। तब से संतु पासवान और उनके परिवार को कोर्ट में गवाही न देने की धमकियां मिल रही थीं।

spot_img

Latest articles

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने जिप सदस्य पूनम देवी के स्वास्थ्य का हाल लिया

रांची : हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सोमवार को नगड़ी की जिला...

रांची का भविष्य और नागरिक प्राथमिकताएं विषय पर आयोजित खुली चर्चा में शामिल हुए अजय नाथ शाहदेव

रांची : कांग्रेस नेता और जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव सोमवार को आदित्य...

पाकिस्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित : नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान...

मेयर पद की उम्मीदवार रौशनी खलखो के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया जनसंपर्क

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को भाजपा समर्थित मेयर...

खबरें और भी हैं...