धनबाद के SNMMCH और सदर अस्पताल के OPD समय में हुआ बदलाव, जानिए समय सारिणी…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SNMMCH OPD Timing Change : धनबाद (Dhanbad) के SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) और सदर अस्पताल के OPD के समय में बदलाव किया गया है।

स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रीष्म (Summer) और शीतकाल (Winter) के लिए नई समय सारिणी लागू की गई है।

जिसके अनुसार ग्रीष्मकालीन समयानुसार सुबह की पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।

वहीं शीतकालीन समयानुसार सुबह की पाली सुबह 9 बजे से अपराह्न 1 बजे तक और दोपहर की पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगी।

संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया है।

बताते चलें पहले का OPD समय  में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहता था। वहूसदर अस्पताल में सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहता था।

Share This Article