झारखंड में सर्दी के मौसम में पड़ रही भयानक गर्मी, चाईबासा का तापमान सबसे अधिक, टूटे सभी रिकॉर्ड…

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Terrible heat in Jharkhand during winter season: झारखंड में इस बार सर्दी के मौसम में असामान्य रूप से गर्मी (Heat ) का असर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई प्रमुख शहरों में भयानक गर्मी पड़ रही है।

वहीं तापमान ने भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं। चाईबासा में सबसे अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया है। वहीं जमशेदपुर, डाल्टेनगंज और खूंटी का तापमान भी 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित केंद्र ने इन आंकड़ों की पुष्टि की है।

पिछले साल की तुलना में बढ़ा तापमान

मौसम विभाग (Meteorological department) के अनुसार, पिछले साल 20 जनवरी 2024 को रांची का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस था।

इस साल यह 27 डिग्री तक पहुंच चुका है। जमशेदपुर में पिछले साल तापमान 21 डिग्री था, जबकि इस बार यह 30.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी में ठंड के बजाय गर्मी का अहसास होना जलवायु में हो रहे असामान्य बदलाव को दर्शाता है।

23 जनवरी को दर्ज हुआ तापमान

23 जनवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। डाल्टेनगंज का तापमान 30.7 डिग्री और चाईबासा का तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया।

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव

विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड में सर्दी के दौरान बढ़ता तापमान ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन (Global warming and climate change) के संकेत हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है। इससे सर्दी का अहसास कम होता जा रहा है, जो पर्यावरणीय असंतुलन की ओर इशारा करता है।

Share This Article