हेमंत सोरेन ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दी उन्हें श्रद्धांजलि

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Subhash Chandra Bose’s birth Anniversary: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती (Subhash Chandra Bose Birth Anniversary) पर उन्हें नमन किया। उन्होंने रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसी विभूति एवं पराक्रमी (Illustrious and Mighty) पैदा हुए, जिन्होंने इस देश की आजादी की लड़ाई को नई ताकत दी थी।

झारखंड, बिहार, बंगाल तथा ओडिशा से नेताजी का खासा रिश्ता रहा है। यहां के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से उनकी कई यादें जुड़ी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी के विचार और आदर्श आज भी लोगों की आवाज, आत्मविश्वास और ताकत को बढ़ाने का कार्य कर रही है। जब तक यह देश रहेगा, नेताजी का नाम अमर रहेगा। नेताजी को शत-शत नमन।

Share This Article