झारखंड में इस दिन से होगी बारिश, मौसम विभाग ने…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: राज्य भर में फिर से ठंड लौटनेवाली है। मौसम के मिजाज में बदलाव से 20 और 21 फरवरी को कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है।

विभाग के अनुसार 18 और 19 फरवरी को सुबह में हल्का कुहासा रहेगा। इसके बाद दिन भर आंशिक बादल छाये रहेंगे।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

वहीं शनिवार को रांची समेत पूरे राज्य भर में मौसम साफ रहा। उत्तरी पश्चिमी हवा के चलते धूप में नरमी महसूस की गई।

रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, जमशेदपुर 31.4 और 11.6 डिग्री, डालटेनगंज में 30.2 और 10.6 डिग्री, बोकारो में 30.1 और 10.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article