रेखा गुप्ता ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में संभाला कामकाज

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rekha Gupta 9th Chief Minister of Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां सचिवालय में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शपथ दिलाई

पहली बार शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुईं रेखा को आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई। दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया।

उनके साथ भाजपा के दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य पार्टी नेता थे।

Share This Article