Teejan Bai : प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित उनके पैतृक गांव गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महाभारत की गाथा को वैश्विक मंचों तक पहुंचाने वाली इस आवाज को अंतिम विदाई देने के लिए वहां सैकड़ों लोग एकत्र हुए।

वह 70 वर्ष की थी मुक्तिधाम में उनके पार्थिव शरीर के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपनी प्रिय लोक कलाकार के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा। लोक कलाकारों, साहित्यकारों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
कलाकारों ने लोकगीत और पंडवानी परंपरा का स्मरण करते हुए तीजन बाई को नमन किया। मुक्तिधाम में लोगों ने पार्थिव शरीर के सामने ‘चोला माटी के हे राम’ गीत गाया।


