Homeक्राइमथाने में तैनात दारोगा गिरफ्तार, प्रेमिका से किया था शादी का वादा

थाने में तैनात दारोगा गिरफ्तार, प्रेमिका से किया था शादी का वादा

Published on

spot_img

Hajipur sexual harassment Crime : यौन उत्पीड़न के आरोप में वैशाली पुलिस ने बिदुपुर थाने में तैनात एक दारोगा को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दारोगा जमुई जिला का निवासी बताया जा रहा है।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

दारोगा पर आरोप है कि उसने बेगूसराय की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया था। पीड़ित लड़की को सूचना मिली कि उसे धोखा देकर आरोपित दारोगा किसी अन्य लड़की के साथ मार्च में शादी करने वाला है। इसके बाद लड़की ने महिला थाने में आरोपित दारोगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिक के आधार पर पुलिस ने बिदुपुर थाने में तैनात दारोगा को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल टेस्ट और आगे की कार्रवाई

शनिवार की रात करीब 10 बजे गिरफ्तार दारोगा का सदर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मेडिकल कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई वरीय अधिकारी के आदेश पर की जाएगी। इस संबंध में एसपी से बात करने की कोशिश की गई पर बात नहीं हो सकी। उन्होंने वाट्सएप मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। डीएसपी ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...