रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, तीन महीने में 214 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Traffic Police Driving Licence Cancel: रांची में ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन कार्यालय (DTO) ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है।

अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच 214 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए।

इनमें सबसे ज्यादा 106 लाइसेंस बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर रद्द किए गए। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है।

तीन महीने में इतने लाइसेंस हुए सस्पेंड

ट्रैफिक पुलिस की अनुशंसा पर जिला परिवहन कार्यालय ने अक्टूबर 2024 में 80, नवंबर में 41 और दिसंबर में 93 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए।

इसी साल अब तक 3,628 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।

इन मामलों में हुई कार्रवाई

बिना हेलमेट के वाहन चलाने के अलावा अन्य यातायात उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई।

वाहनों में अनाधिकृत छेड़छाड़ करने पर 26 लाइसेंस निलंबित

दो पहिया वाहन पर पीछे बैठे यात्री के हेलमेट न पहनने पर 82 लाइसेंस निलंबित

बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 106 लाइसेंस निलंबित

हर साल बढ़ रही सख्ती

यातायात नियमों की अनदेखी पर पिछले कुछ वर्षों में भारी संख्या में लाइसेंस निलंबित हुए हैं।

2023 में 6,248, 2022 में 7,363, 2021 में 8,033 और 2020 में 23,757 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए थे।

तीन बार पकड़े जाने पर लाइसेंस होगा रद्द

रांची  DTO अखिलेश कुमार ने बताया कि पहली बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाता है।

दूसरी बार फिर से पकड़े जाने पर फिर तीन महीने का निलंबन होता है। लेकिन तीसरी बार उल्लंघन करने पर लाइसेंस पूरी तरह रद्द कर दिया जाता है।

जारी रहेगा सख्ती अभियान

ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

शहर में चेकिंग अभियान तेज किए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article