लातेहार में भाई ने की चचेरे भाई की हत्या, डायन बिसाही का लगाया आरोप

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के तेवरही गांव निवासी तुलसी परहिया (40) की हत्या उसी के चचेरे भाई ने कर दी। घटना मंगलवार की है।

जानकारी के अनुसार तुलसी परहिया पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर उसके चचेरे भाई मंटु परहिया उससे हमेशा झगड़ा किया करता था।

इन दिनों झगड़ा काफी अधिक बढ़ गया था। मंगलवार को तुलसी घर से थोड़ी दूर किसी काम से जा रहा था।

इसी बीच मंटू ने तुलसी पर पत्थर से वार कर दिया। इस घटना में तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हल्ला सुन परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो मंटु वहां से फरार हो गया। घायल तुलसी को परिजनों ने मनिका अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी कर आरोपी मंटु को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article