Latest Newsबिहारबिहार में स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी टक्कर, 6 की मौत

बिहार में स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी टक्कर, 6 की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कटिहार (बिहार): बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

सभी मृतक एक ही परिवार के सगे-संबंधी थे और समस्तीपुर के रहने वाले बताए जाते हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर के रोसड़ा के रहने वाले सिद्घि महतो का परिवार एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर लड़की के विवाह के लिए कटिहार के फुलवरिया चौक लड़का देखने आए थे।

मंगलवार की सुबह सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर लौट रहे थे कि कुर्सेला पुल पर गाड़ी से चालक का नियंत्रण हट गया और गाड़ी पुल पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमरकांत झा ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कटिहार जिले के ही पोठिया थाना क्षेत्र में बालू से लदे एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

सभी मृतक एक बैंड पार्टी के सदस्य थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...