HomeUncategorizedक्रेजी रिच एशियाई की स्क्रीनराइटर

क्रेजी रिच एशियाई की स्क्रीनराइटर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: स्क्रीनराइटर-प्रोड्यूसर एडेल लिम 2018 में क्रेजी रिच एशियंस लिखकर दुनिया में मशहूर हुईं थीं और फिर उन्होंने डिज्नी की नई एडवेंचर फिल्म राया एंड द लास्ट ड्रैगन की कहानी लिखकर इस क्षेत्र में वापसी की।

लिम कहती हैं कि निर्माता चाहते थे कि वह मैं इस कहानी को प्यार पर आधारित करके लिखूं।

लिम कहती हैं, कहानी में हम जिस चीज को आगे रखना चाहते थे, वह दुनिया, हमारे परिवार और आनंद से प्यार करना था।

इस काल्पनिक प्रोजेक्ट के लिए हम अपने कैरेक्टर्स और उनकी यात्रा को हम भावनात्मक दिशा देना चाहते थे, जो सच्ची हो और उससे जुड़ी हो।

उन्होंने आगे कहा, लिहाजा जब आप मुख्य किरदार राया और उसकी यात्रा को देखते हैं, तो आप पाते हैं कि उसका अपने पिता के साथ रिश्ता खत्म हो जाता है।

फिर वह उस दुनिया को ही खो देती है, जिसमें वह बड़ी हुई है।

उसे अपने पिता को फिर से पाने और अपनी दुनिया बसाने के लिए लड़ने की जरूरत है। इस सबके बाद भी यह फिल्म मजेदार और एडवेंचरस है।

यह एनिमेटेड फिल्म कुमांद्रा की काल्पनिक दुनिया की कहानी पर आधारित है, जहां कभी इंसान और ड्रैगन एक साथ रहते थे।

लेकिन जब बुरी ताकतें भूमि पर आती हैं तो ड्रैगन इंसानियत को बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं।

यह फिल्म 5 मार्च को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में केली मैरी ट्रान ने राया और अक्वाफिन ने ड्रैगन सिसु को आवाज दी है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...