Homeझारखंडझारखंड के इस शहर में हाथियों का कब्जा! 10 गजराजों की एंट्री

झारखंड के इस शहर में हाथियों का कब्जा! 10 गजराजों की एंट्री

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Elephants In Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले के सिरसी शंकरपुर क्षेत्र में 10 हाथियों का झुंड (Herd of Elephants) पहुंच गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

खास बात यह है कि इस झुंड में दो छोटे हाथी के बच्चे (Baby Elephants) भी शामिल हैं। वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

हाथियों के पास जाने की कोशिश न करें, वन विभाग ने दी चेतावनी

वन विभाग ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि वे हाथियों के करीब न जाएं, उन्हें उकसाने की कोशिश न करें और सेल्फी लेने से बचें।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोगों के शोर मचाने और हाथियों के करीब जाने से वे आक्रामक हो सकते हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है।

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शहर में पहुंचे हाथी

वन विभाग के अनुसार, यह इलाका पहले भी हाथियों के आवागमन का मार्ग रहा है, लेकिन पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हाथी शहरी क्षेत्र में पहुंचे हैं।

इस इलाके में दो बड़े निजी स्कूल भी हैं, लेकिन रविवार होने के कारण स्कूल बंद थे, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका टल गई।

रात में हटाए जाएंगे हाथी, वन विभाग तैयार

वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों ने बताया कि दिन के समय हाथियों को शिफ्ट करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए उन्हें रात में हटाने की योजना बनाई गई है।

फिलहाल, हाथी डेमोटांड-रांची-हजारीबाग मार्ग स्थित राइस रिसर्च सेंटर के जंगली इलाके में मौजूद हैं। यह क्षेत्र कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अधिकरण (आत्मा) से जुड़ा हुआ है, जहां हाथियों को नुकसान पहुंचने की संभावना कम है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...