Latest Newsक्राइमबिल्डर से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी, बेटे को मारने की धमकी,...

बिल्डर से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी, बेटे को मारने की धमकी, FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi was asked to pay Rs 5 crore as extortion money:रांची के अशोकनगर निवासी बिल्डर अनिल कुमार झा से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई।

अनिल की लिखित शिकायत पर अरगोड़ा थाने में रमेश उरांव और विनोद उरांव उर्फ विनोद तिग्गा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामला सरकुलर रोड पर बहुमंजिली इमारत निर्माण से जुड़ा है। अनिल ने इसके लिए जनाब सलीम के साथ एकरारनामा किया था। फरवरी 2025 में सलीम का निधन हो गया, जिसके बाद उनके बेटों ने नया एकरारनामा किया।

अनिल जब भूखंड पर सलीम के वारिसों के साथ पहुंचे, तो सलीम के केयरटेकर, नगड़ा टोली निवासी रमेश उरांव वहां आए। रमेश ने दावा किया कि उन्होंने मांडर के ब्राम्बे निवासी विनोद उरांव उर्फ विनोद तिग्गा के साथ उक्त भूखंड का एकरारनामा किया है।

रमेश ने कहा कि जमीन चाहिए तो उन्हें और विनोद तिग्गा को 5 करोड़ रुपये रंगदारी देनी होगी। इसके बाद रमेश वहां से चले गए। बाद में अरगोड़ा चौक पर अनिल की रमेश से मुलाकात हुई, जहां रमेश ने फिर रंगदारी की मांग दोहराई और धमकी दी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...