झारखंड में यहां 101 पदों पर होगी नियुक्ति, लेकिन अभी…

News Aroma
1 Min Read
Top view of a white desktop with magnifying glass over the word JOB
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Jobs News: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की प्रस्तावित दीनदयाल जन आजीविका योजना (शहरी) (D-JAY Urban) के तहत झारखंड में कुल 101 पदों पर संविदा आधारित नियुक्तियां की जाएंगी। ये नियुक्तियां स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, और कम्युनिटी स्तर पर होंगी।

7 अप्रैल 2025 को नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक में इस योजना के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तभी शुरू होगी, जब केंद्र सरकार इस योजना के लिए अंतिम गाइडलाइन जारी कर देगी।

वर्तमान में, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत झारखंड में 158 कर्मी कार्यरत हैं। प्रस्तावित D-JAY (शहरी) योजना इन प्रयासों को और विस्तार देगी।

नियुक्ति के लिए प्रस्तावित पद

स्टेट मिशन मैनेजर: 2 पद

स्टेट मिशन एग्जीक्यूटिव: 2 पद

डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर: 24 पद

कम्युनिटी सुपरवाइजर: 73 पद

Share This Article