डेंटल हाइजीनिस्ट में बनाएं करिअर: बढ़ती मांग के बीच शानदार अवसर

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आज के समय में ओरल हेल्थ यानी मौखिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है. इसी कारण डेंटल हाइजीनिस्ट की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है. डेंटल हाइजीनिस्ट एक प्रशिक्षित पेशेवर होता है, जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह विशेषज्ञ डेंटिस्ट के अधीन काम करता है और मरीजों के दांतों की जांच, सफाई तथा देखभाल से जुड़े कार्य करता है.

 

डेंटल हाइजीनिस्ट मरीज के मुंह की जांच कर दांतों और मसूड़ों में होने वाली बीमारियों की पहचान करता है. इसके अलावा दांतों पर जमा प्लाक, पीली परत और बैक्टीरिया को हटाने का काम भी करता है. नियमित सफाई और स्केलिंग से दांतों में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है. दांतों को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

 

मरीजों को देते हैं हेल्थ गाइडेंस

 

डेंटल हाइजीनिस्ट केवल सफाई तक सीमित नहीं रहते, बल्कि मरीजों को सही तरीके से दांतों की देखभाल करने की सलाह भी देते हैं. वे बताते हैं कि ब्रश करने का सही तरीका क्या है, किन चीजों से दांत खराब हो सकते हैं और किस प्रकार ओरल हाइजीन को बेहतर रखा जा सकता है. यही कारण है कि हेल्थ सेक्टर में इस प्रोफेशन का महत्व लगातार बढ़ रहा है.

 

कौन-से कोर्स कर सकते हैं?

 

इस क्षेत्र में करिअर बनाने के लिए कई कोर्स उपलब्ध हैं. छात्र 10वीं के बाद सर्टिफिकेट इन डेंटल लैब टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन डेंटल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी या बीएससी डेंटल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स कर सकते हैं. सर्टिफिकेट कोर्स सामान्यतः एक वर्ष के होते हैं, जबकि डिप्लोमा कोर्स की अवधि दो वर्ष तक होती है. इन कोर्सों में छात्रों को ओरल जांच, डेंटल उपकरणों के उपयोग और मरीजों की देखभाल का प्रशिक्षण दिया जाता है.

 

बीएससी या डिप्लोमा करने के बाद आसानी से नौकरी मिल सकती है, लेकिन पोस्ट ग्रेजुएशन करने पर विशेषज्ञ के रूप में बेहतर अवसर मिलते हैं.

 

नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

 

डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए डेंटल कॉलेज, प्राइवेट क्लीनिक और अस्पतालों में रोजगार के अच्छे अवसर मौजूद हैं. इसके अलावा डेंटल सर्जरी असिस्टेंट, पब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन और डेंटल प्रोडक्ट्स की सेल्स एवं मार्केटिंग में भी करिअर बनाया जा सकता है. कई कंपनियां टूथपेस्ट और ओरल केयर प्रोडक्ट्स के लिए विशेषज्ञ नियुक्त कर रही हैं. अनुभव के बाद निजी क्लीनिक खोलकर स्वरोजगार भी शुरू किया जा सकता है.

 

प्रमुख संस्थान

 

Delhi Paramedical and Management Institute

Maharishi Markandeshwar University

Shivalik Institute of Paramedical Technology

Indian Medical Institute of Nursing

 

Share This Article