
नयी दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 के नतीजे सोमवार को घोषित हुए, जिसमें 56 हजार से अधिक उम्मीदवार सफल रहे और बिहार के शुभम कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली इस परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की, जिनमें 10,107 छात्राएं हैं। शुभम कुमार बिहार गया के रहने वाले हैं। उनके पिता शिव कुमार गया में एक हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उनकी मां बताते हैं कि उनका बेटा बचपन से पढ़ाई में होशियार है। हमेशा अच्छे नंबर लाता है। इस बार भी उन्हें विश्वास था कि बेटा बहुत अच्छे नंबर लाकर जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करेगा। सिड एकेडमी को दिए एक इंटरव्यू में शुभम ने बिहार से कोटा और फिर दिल्ली जोन से जेईई एडवांस्ड में टॉप करने की जर्नी के बारे में बताया है।

