झारखंड लोक सेवा आयोग जल्द जारी करेगा परीक्षा कैलेंडर, JPSC और JSSC को हेमंत सरकार का ‘सख्त’ निर्देश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तर्ज पर अपनी प्रस्तावित परीक्षाओं और लंबित रिजल्ट की तारीखों को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी करने की तैयारी में है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांगते को एक ऑफिशियल पत्र भेजा है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग (28 नवंबर 2024) का हवाला दिया गया।

इस मीटिंग में JPSC और JSSC को 1 जनवरी 2025 से पहले परीक्षा कैलेंडर जारी करने का सख्त निर्देश दिया गया था।

27 फरवरी 2025 को पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांगते को JPSC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और अब उनसे फास्ट-ट्रैक एक्शन की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, JPSC जल्द ही कंबाइंड सिविल सर्विसेज, सिविल जज, असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी प्रमुख भर्तियों और पिछली परीक्षाओं (जैसे JPSC मेन्स 2024) के रिजल्ट की टाइमलाइन के साथ कैलेंडर जारी कर सकता है।

Share This Article