हाथी ने दो महिलाओं पर किया हमला, एक की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में बुधवार को हाथी ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

लगातार हाथी के हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं और वन विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोशित हैं।

चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत डुमुरडीहा गांव के पास साल जंगल में पत्ता तोड़ने गई 54 वर्षीय महिला बेहुला नायक पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी घटना पास के उदाल गांव की है, जहां शांति देवी नामक महिला भी पत्ता तोड़ने जंगल गई थी और हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) के अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक समीर मोहंती, पंचायत मुखिया शिवचरण हांसदा, और फॉरेस्टर कल्याण महतो सहित कई पदाधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है, शेष मुआवजा राशि जल्द देने का आश्वासन दिया गया।

Share This Article