दीपक प्रकाश का एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष के रुप में एक वर्ष का कार्यकाल गुरुवार को पूरा किया।

मौके पर प्रदेश कार्यालय में दीपक प्रकाश को बधाई दी गई। विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं ने प्रकाश को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां भी बांटी।

प्रकाश ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान ,प्यार और आशीष से अभिभूत हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के सभी अनुभवी वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त हुआ है। पार्टी आगामी वर्षों में संगठनात्मक रूप से बूथ स्तर तक मजबूत होगी।

साथ ही हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रमों के खिलाफ पार्टी का संघर्ष और तेज होगा।

भाजपा को राज्य बनाने की तरह सजाने और संवारने की भी चिंता है।

बधाई देने वालों में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, काजल प्रधान ,विधायक भानु प्रताप शाही सहित अन्य शामिल हैं।

Share This Article