JLKM ने अवैध वसूली के आरोप में 6 नेताओं को किया सस्पेंड, पत्थर खदानों से उगाही का मामला

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने पटमदा में पत्थर खदानों से अवैध वसूली के आरोप में छह नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के केंद्रीय महामंत्री सह कोल्हान कोषाध्यक्ष तपन महतो ने की।

सस्पेंड किए गए नेताओं में सागर महतो, विकास महतो, हेमंत महतो, दयासागर महतो, नंदलाल महतो और कालीराम महतो शामिल हैं।

जांच में पाए गए दोषी

तपन महतो ने बताया कि पटमदा में पत्थर खदानों से JLKM के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इसके बाद पार्टी ने एक जांच कमेटी गठित की, जिसने सभी आरोपों को सही पाया। जांच के आधार पर इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगले छह महीनों में दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

पार्टी की छवि पर सवाल

JLKM सुप्रीमो जयराम महतो की अगुवाई में पार्टी ने हाल के वर्षों में झारखंडी भाषा, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उठाकर मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।

हालांकि, अवैध वसूली जैसे मामले पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तपन महतो ने कहा कि संगठन ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा और पार्टी की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article