धरती आबा की पावन भूमि पर पहली बार पहुंचेंगे ओम बिरला

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में 25 मई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन डंगरा टोली के स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में होगा।

रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह रांचीवासियों के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि पहली बार लोकप्रिय लोकसभा अध्यक्ष रांची आ रहे हैं। कार्यक्रम राजस्थान फाउंडेशन, रांची चैप्टर के सानिध्य में शाम को आयोजित होगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय मारू और संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रांची की सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाएं ओम बिरला का भव्य स्वागत करेंगी। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अभिनंदन किया जाएगा। यह आयोजन रांची के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि ओम बिरला का यह पहला रांची दौरा है।

Share This Article