झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में बढ़ी दरार, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को सोशल मीडिया पर दी धमकी

झारखंड में दो कुख्यात गैंगस्टरों राहुल सिंह और प्रिंस खान के बीच टकराव बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर दी गई धमकी के बाद गैंगवार की आशंका और बढ़ गई है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gangster Rivalry : झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। विदेश में रहकर झारखंड के कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरोहों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा अब गैंगवार की आशंका पैदा कर रही है। सोशल मीडिया पर अपराधी राहुल सिंह ने प्रिंस खान को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है।

राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रिंस खान तैयार रहो, मेरा देश, मेरा काम और मेरे लोगों से उलझने का नतीजा जल्द मिलेगा। तुम दुनिया के जिस कोने में रहोगे, वहीं मारेंगे। दूसरों के परिवार की चिंता करने से पहले अपनी फैमिली को सुरक्षित कर लो। जल्द ही तुम्हारा हिसाब होगा।”

धमकी भरे पोस्ट में राहुल सिंह ने धनबाद का भी जिक्र करते हुए लिखा कि प्रिंस खान होश में रहना, धनबाद से मारते-मारते पाकिस्तान पहुंच जाएंगे।”

इस पोस्ट के सामने आने के बाद झारखंड के अपराध जगत में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों गैंगों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। हालांकि, इस धमकी पर अब तक पुलिस या संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।