
रांची : भाजपा विधायक सीपी सिंह ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि लोग बहुत उम्मीद के साथ मेरे पास आते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का यथासंभव समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। आज जो लोग आए, उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को फोन कर उन्हें सुलझाने को कहा।

