
Sikh Wisdom Academy: साकची में आयोजित सीजीपीसी और सिख विजडम अकादमी के वार्षिक सम्मान समारोह में 78 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर कर्नल निखिल शरण ने सिख समाज की सेवा भावना और शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सिख समाज हमेशा से समाज सेवा की भावना रखता और करता आया है। चाहे लंगर चलाकर जरूरतमंदों का पेट भरना हो या फिर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान हो, सिख समाज सेवा भावना की अप्रतिम मिसाल है।

