लखनऊ में कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, कोई हताहत नहीं

लखनऊ के चिनहट स्थित कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह भीषण आग लगी। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जांच जारी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chinhat Cold Storage Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह एक कोल्ड स्टोरेज इकाई में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां और दो हाइड्रोलिक मशीन मौके पर पहुंच गईं।

लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर बने इस कोल्ड स्टोरेज में स्थानीय पुलिस की मदद से दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। कोल्ड स्टोरेज के टिन शेड के ऊपर से आग की लपटें उठती काफी दूर से ही दिख रही थीं। धुएं के गुबार भी नजर आ रहे थे। चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

उन्होंने कहा, “हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई घायल है। अग्निशमन दल की टीमें मौके पर हैं और स्थानीय पुलिस उनकी मदद कर रही है।” पुलिस के मुताबिक, हाइड्रोलिक उपकरणों की मदद से आग बुझाई गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि परिसर के अंदर कोई फंसा न हो।

आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। चिनहट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। यह घटना अलीगंज में एक रिहायशी इमारत में लगी आग में 15 लोगों की मौत के एक हफ्ते के भीतर हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।