बोकारो से चुराई गई TVS अपाचे बाइक रामगढ़ पुलिस ने की बरामद

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarah News: रामगढ़ पुलिस की सतर्कता के चलते अपराधी अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। पहले रामगढ़ को अपना अड्डा समझने वाले अपराधी अब यहां से खदेड़े जा रहे हैं।

अपराधियों का मनोबल इतना टूट चुका है कि वे चोरी की बाइक तक छोड़कर भाग रहे हैं। रामगढ़ पुलिस ने अपनी तत्परता से बोकारो से चुराई गई TVS अपाचे बाइक (JH-09 AS-3370) बरामद की है। गुरुवार को बोकारो थर्मल पुलिस रामगढ़ थाने पहुंची और बरामद बाइक को अपने कब्जे में लिया।

गश्त के दौरान पुलिस को शक

रामगढ़ थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि 26 मई की शाम बोकारो थर्मल के राजा बाजार निवासी शेख इमामुद्दीन की बाइक चोरी हुई थी। चोर उस बाइक को लेकर रामगढ़ शहर में घुसे थे। गश्त के दौरान पुलिस को शक हुआ और उन्होंने बाइक का पीछा किया।

चोर इतने घबरा गए कि उन्हें नंबर प्लेट बदलने का भी मौका नहीं मिला। रांची रोड पर बाइक छोड़कर चोर फरार हो गए। पुलिस ने नंबर प्लेट के जरिए बाइक मालिक शेख इमामुद्दीन का पता लगाया और उन्हें सूचित किया।

शेख इमामुद्दीन ने बताया कि उनकी बाइक महज सात मिनट में चोरी हो गई थी। वे DVC सेंट्रल मार्केट गए थे, जहां बाइक खड़ी कर दुकान से स्पीकर लेने गए। इसमें सिर्फ 7-8 मिनट लगे, लेकिन शातिर चोरों ने इतनी जल्दी बाइक चुरा ली। काफी तलाश के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला था, लेकिन रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से उनकी बाइक बरामद हो गई।

Share This Article