Homeक्राइमजमशेदपुर के आनंद बिहार डुप्लेक्स में बैंक कर्मचारी ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के आनंद बिहार डुप्लेक्स में बैंक कर्मचारी ने की आत्महत्या

Published on

spot_img
spot_img

Jharkhand News: मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती स्थित आनंद बिहार डुप्लेक्स में बुधवार सुबह निजी बैंक कर्मचारी अभिषेक कुमार सिन्हा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अभिषेक अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़े थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात उनकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

परिजनों ने अभिषेक को तुरंत MGM अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की शादी छह महीने पहले कदमा उलियान में हुई थी। उनकी अचानक मृत्यु से परिवार और पड़ोसियों में शोक की लहर है।

मानगो थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और पुलिस अभिषेक की पत्नी व अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Latest articles

जंगल में महिला पर जानलेवा हमला, गले पर धारदार हथियार से वार

Jharkhand News: सिमडेगा जिले के बांसजोर थाना क्षेत्र के पहाड़टोली जंगल में मंगलवार को...

रांची में अवैध सॉस फैक्ट्री पर छापा, 4020 लीटर सॉस और 960 लीटर विनेगर जब्त

Raid on illegal sauce factory: मंगलवार को रांची के रातू थाना क्षेत्र के कमड़े,...

झारखंड बंद : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का चक्का जाम, रांची में कांके, टाटीसिलवे और सिमडेगा में सड़क जाम

Jharkhand Closed: आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा द्वारा सिरमटोली-मेकॉन...

झारखंड बंद : रांची के कांके में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़क जाम

Jharkhand closed: 4 जून को आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद के दौरान...

खबरें और भी हैं...