प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: पुलिस ने पत्थलगडा के सिंघानी गांव में परसोनिया नदी के किनारे मिले अज्ञात युवती के शव की पहचान कर हत्या का खुलासा किया। युवती की पहचान हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बकचुम्मा गांव निवासी चांदो गंझू की बेटी उषा कुमारी के रूप में हुई।

हत्यारा उसका प्रेमी मिथलेश गंझू निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

3 मई को मिला था शव

3 मई 2025 को परसोनिया नदी के किनारे उषा का शव मिला था। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। उषा के पिता चांदो गंझू के बयान के आधार पर पत्थलगडा थाना क्षेत्र के मेरमगडा गांव निवासी मिथलेश गंझू को गिरफ्तार किया गया।

लिव-इन में रहते थे दोनों

पुलिस जांच में पता चला कि उषा और मिथलेश लिव-इन रिलेशनशिप में थे। उषा के शादी का दबाव बनाने पर मिथलेश ने उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया।

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मिथलेश ही हत्यारा निकला। उसे न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। मामले में थाना कांड संख्या 23/25 दर्ज किया गया है।

Share This Article