इरफान अंसारी का BJP पर तंज, ‘बांग्ला बोलने वालों को बांग्लादेशी कहकर झारखंड की अस्मिता का अपमान’

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Political News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बांग्ला बोलने वालों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर भाजपा ने झारखंडियों की अस्मिता का अपमान किया है।

सोमवार को अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर अंसारी ने लिखा, “भाजपा की नफरत ने उन लोगों को बांग्ला सिखा दिया, जो इसे नहीं जानते थे। मैं भी अब बांग्ला सीख गया हूं, क्योंकि भाषा अपराध नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कृति है।”

बिहार पर साधा निशाना

अंसारी ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, जहां लाखों लोग बांग्ला बोलते हैं। उन्होंने चेतावनी दी, “देखना, कहीं भाजपा वहां बांग्ला बोलने वालों को ‘पाकिस्तानी’ न कह दे।”

उन्होंने जोर देकर कहा, “झारखंड जीत चुका हूं। अब बंगाल के बाद बिहार की बारी है। भाजपा की नफरत की राजनीति अब नहीं चलेगी। मैं उनकी दाल गलने नहीं दूंगा। भाषा नहीं झुकेगी, झारखंड नहीं रुकेगा।”

भाषा और संस्कृति पर जोर

अंसारी ने अपने बयान में भाषा को संस्कृति और पहचान का प्रतीक बताते हुए भाजपा की विभाजनकारी नीतियों पर सवाल उठाए। यह बयान झारखंड और बिहार के सियासी माहौल में नई बहस छेड़ सकता है।

Share This Article