Homeझारखंडजोन्हा फॉल में DPS रांची के संगीत शिक्षक माइकल घोष तेज धार...

जोन्हा फॉल में DPS रांची के संगीत शिक्षक माइकल घोष तेज धार में बहे, NDRF की तलाश जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi News: झारखंड के जोन्हा फॉल में गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे एक दुखद हादसा हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) रांची के संगीत शिक्षक माइकल घोष (40 वर्ष) फोटो खींचने के दौरान जलप्रपात की तेज धार में बह गए। माइकल, जो मूल रूप से धनबाद के निवासी थे और रांची के अलकापुरी, डीबडीह में रहते थे, अपने दो शिक्षक मित्रों पंकज श्रीवास्तव और ऋतविक सामंता के साथ चारपहिया वाहन से दोपहर 1:30 बजे जोन्हा फॉल घूमने पहुंचे थे।

तीनों दोस्त फॉल के पास सीढ़ियों पर बैठकर खाना खा रहे थे। खाने के बाद माइकल पानी के बीच एक पत्थर पर चले गए और अपने मित्रों से फोटो खींचने को कहा। इसी दौरान पत्थर पर फिसलने के कारण वे तेज धार में बह गए। उनके दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तेज बहाव के कारण तत्काल मदद नहीं पहुंच सकी।

पुलिस और NDRF की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि जोन्हा फॉल भारी बारिश के कारण पूरे उफान पर है, और तेज धार में तलाशी कार्य खतरनाक है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया है, जो माइकल घोष की तलाश में जुट गई है।

रांची के अलकापुरी में अकेले रहते थे माइकल घोष

माइकल घोष रांची के अलकापुरी में अकेले रहते थे। उनके मित्र पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि माइकल शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। उनका कोई बच्चा नहीं है, और पिता से संबंध अच्छे न होने के कारण वे रांची में अकेले रह रहे थे। उनकी मां का निधन पहले ही हो चुका है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...